झांसी। पैरामेडिकल कॉलेज में कोविड मरीजों को कच्ची रोटी मिलने और भरपेट नाश्ता भी नहीं मिलने का आरोप लगाते सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया गया है। वीडियो में पुलिस कर्मचारी मरीजों को समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एक फेसबुक यूजर ने बुधवार को अपनी प्रोफाइल पर वीडियो अपलोड किया है। वीडियो पैरामेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में रोटी लिए दिख रहा है और चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा है कि खाने में कच्ची रोटी दी जा रही है। जानवर तक ये रोटियां नहीं खाएंगे। इसके अलावा सुबह मिले नाश्ते में एक चम्मच पोहा मिला था। वीडियो में पुलिस कर्मचारी उसे समझाते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा कुछ और मरीज उससे अधिकारियों के फोन कर शिकायत करने की बात कह रहे हैं।