झांसी। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन करते हुए महिला संगठनों ने ऑनलाइन तीज कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं महिलाओं ने मेहंदी लगाकर, मल्हारें गाकर एक-दूसरें को सोशल मीडिया के जरिए तीज की बधाई दी।
हर साल तीज के मौकेे पर महिला संगठन तमाम कार्यक्रम आयोजित करते थे। महिलाएं झूला झूलकर मल्हारें गातीं और तीज उत्सव में प्रतियोगिताओं के जरिए सावन का आनंद लिया जाता। बृहस्पतिवार को हरियाली तीज पर ऑनलाइन कार्यक्रम हुए। लायंस क्लब झांसी युवराज द्वारा ऑनलाइन हरियाली तीज क्वीन कार्यक्रम में 152 प्रतिभागियों ने अपने फोटो भेजकर प्रतिभाग किया। महिलाओं ने अपनी फोटो और वीडियो को क्लब की वेबसाइट पर शेयर किया। सजना है मुझे सजना के लिए थीम पर आयोजित कार्यक्रम में निर्णायक शेरियल खान, रिमझिम राय और अंजली त्रिपाठी ने डॉ. प्रतिभा को हरियाली तीज क्वीन चुना। वहीं रेशम सिंह फर्स्ट रनर अप, प्रिंसिस गुप्ता सेकेंड रनर अप रहीं।
मैक्सिमम मैचिंग में श्वेता साहू और मेंहदी में राशि अग्रवाल, पारपंरिक शृंगार में नेहा तिवारी विजेता रहीं। इसके अलावा ऊषा सेन, हर्षिता तिवारी, सारिका सक्सेना, शालिनी पराडकर, मधु पासी, मनिका अग्रवाल, मधु भार्गव को अलग-अलग श्रेणियों में चुना गया। इस मौके पर राखी बुद्घराजा, प्रीति शर्मा, शिवाली अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। वहीं एएस इवेंट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नव्या अग्रवाल, अलीना, नित्या, खुशबू वर्मा, शिल्पी अग्रवाल, तृप्ति गुप्ता, शैफाली अग्रवाल विजयी रही। इस मौके पर डॉ. मधुरिमा नायक, अंजली सिंह मौजूद रहीं। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महिला अपर्णा द्विवेदी के नेतृत्व में हरियाली तीज मनाई गई। इस मौके पर शैलजा, रागिनी, सुनीता, रेखा, अमिता, शालिनी मिश्रा मौजूद रहीं। वहीं सिविल लाइंस में जेसीआई द्वारा हरियाली तीज मनाई गई। इस मौके पर अंकिता वर्मा, रचना चड्ढा, रश्मि अहिरवार, अनामिका वर्मा मौजूद रहीं।