फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से वैन के परखच्चे उड़े, दो की मौत

Mon, 25 May 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार रात सकरार थानांतर्गत उल्दन मार्ग स्थित लहटोरी की पुलिया पर तेज गति से आ रही बस की टक्कर से मारुति वैन में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत नाजुक  है।
विज्ञापन


रात करीब ग्यारह बजे सरकार से मारुति वैन में सवार आठ लोग नोटा हाटी बंगरा उल्दन की तरफ जा रहे थे। रास्ते में लहटोरी की पुलिया पर सामने से तेज गति से आई बस संख्या यूपी75एम- 3991 ने मारुति वैन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। मारुति वैन में लोग  फंस गए। इस बीच पीछे से आई बाइक भी वैन से टकरा गई, जिससे बाइक सवार घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही उल्दन से आ रहे सीओ टहरौली मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों की मदद से वैन में फंसे आठों लोगों को बाहर निकाला। चालक को बाहर निकालने के लिए पुलिस को सब्बल की मदद से दरवाजा तोड़ना पड़ा। इस बीच सकरार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने  घायल नंदराम पुत्र राधेलाल, जगत पुत्र सीताराम, बृजकिशोर पुत्र परमलाल, पर्वत सिंह दादा कुंते माते, रिंकू पुत्र चतुर्भुज, पर्वत पुत्र अज्ञात, प्रमोद पुत्र लच्छी निवासीगण हाटी नोटा  बंगरा उल्दन और बाइक सवार जुगल पुत्र घनश्याम निवासी थोना थाना सेंधरी को चिंताजनक हालत में मेडिकल कालेज भेजा। यहां चिकित्सकों ने बृजकिशोर (22) व पर्वत सिंह दादा कुंते माते को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों की हालत नाजुक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें