फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 फरवरी से खुल सकते हैं जूनियर हाईस्कूल, छह फीट की दूरी पर बैठेंगे बच्चे, हर घंटे कक्षा को कराना होगा सैनिटाइज

Thu, 04 Feb 2021 01:41 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना के कारण मार्च 2020 से बंद चल रहे जूनियर हाईस्कूल 12 फरवरी से खोले जा सकते हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग शासन का आदेश मिलने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


जिले में कक्षा छह से आठ तक के उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालय और निजी विद्यालय बीते मार्च 2020 से कोरोना के चलते बंद चल रहे हैं। संक्रमण कम होने पर शासन की ओर से नवंबर 2020 में डिग्री कॉलेजों और कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों को खोल दिया गया था। अब मुख्यमंत्री ने कक्षा छह से आठ तक के विद्यालयों को खोलने के लिए कहा है। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग और स्कूलों ने तैयारी शुरू कर दी गई है।

माना जा रहा है कि 12 फरवरी से स्कूलों को खोला जा सकता है। विद्यालयों में शिक्षण शुरू कराने के दौरान बच्चों को छह फीट की दूरी पर बैठाया जाएगा। हर घंटे कक्षा को सैनिटाइज कराना होगा। बच्चे आपस में टिफिन शेयर नहीं कर पाएंगे। विभागीय सूत्रों की मानें तो स्कूल मेें बच्चों को बुलाने से पहले स्कूलों को अभिभावकों की लिखित स्वीकृत जरूरी होगी। ऑनलाइन शिक्षण कार्य जारी रहेगा। बच्चे अपने साथ मास्क और सैनिटाइजर भी लाएंगे। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के विद्यालयों को खोलने के संबंध में विस्तृत निर्देश और तिथि आना बाकी है। कोविड नियमों का पालन करते हुए विद्यालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से कार्यभार संभालेंगे शिक्षक
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय तबादलों के तहत दूसरे जिलों से कार्यमुक्त होकर आ रहे शिक्षक आज बृहस्पतिवार से कार्यभार ग्रहण करेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में शिक्षक अपनी रिपोर्ट देकर विद्यालय का चयन करेंगे। जिले में 400 नए शिक्षक आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें