फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े स्टेशनों पर जूनियर स्टेशन मास्टर निभा रहे इंचार्ज की भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडल के कई बड़े स्टेशनों पर जूनियर स्टेशन मास्टर इंचार्ज (डिपो प्रभारी) की भूमिका निभा रहे हैं। जबकि उनके वरिष्ठ साथी उनके अंडर में काम कर रहे हैं। अधिकारियों की इस नीति के कारण रेलवे बोर्ड के आदेश की अवहेलना की जा रही है। इधर, प्रयागराज मंडल में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की शिकायत के बाद ऐसे पदों पर तैनात कर्मचारियों की समीक्षा शुरू हो गई है। इस बात का पता लगने के बाद झांसी मंडल में भी बदलाव के लिए चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के आदेश है कि कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर ही पदस्थ किया जाए। ताकि कर्मचारी को वरिष्ठता के आधार पर सम्मान मिल सके और उसके अनुभव से रेलवे को लाभ मिले।
पिछले दिनों नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज में मुद्दा उठाया था कि वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षकों को जूनियर स्टेशन मास्टर के अधीन कार्य कराया जा रहा है। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक के पद पर 21 जूनियर स्टेशन मास्टर एवं उप स्टेशन अधीक्षक काम कर रहे हैं। इस शिकायत पर मंडल कार्मिक अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी के आदेश पर उक्त कर्मचारियों की पोस्टिंग की समीक्षा शुरू हो गई है। ऐसा ही हाल झांसी रेल मंडल में भी है। रेल अफसरों ने अपने चहेते जूनियर कर्मचारियों को परिचालन समेत कई विभागों में डिपो इंचार्ज बना रखा है। झांसी, ग्वालियर, बांदा समेत कई स्टेशनों पर जूनियर कर्मी डिपो इंचार्ज की भूमिका निभा रहे हैं। चूंकि, वरिष्ठ कर्मचारियों को छोटे स्टेशन पर स्थानांतरण होने का डर रहता है। इस कारण कोई अधिकारी के आदेश का विरोध नहीं करता है।
विज्ञापन

- ऐसी स्थिति नहीं है। कई कर्मचारी एक निश्चित समय के बाद स्थानांतरण होने पर नहीं जाते हैं और उसी जगह काम करने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसी स्थिति में दूसरे पात्र को इंचार्ज बनाना पड़ता है। कई कर्मी बीमारी व अन्य कारणों से भी इंचार्ज नहीं बनना चाहते हैं। इंचार्ज बनाने में योग्यता का भी ध्यान रखना पड़ता है।
डॉ. शिवम शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे।
- रेलवे बोर्ड के आदेश का सम्मान होना चाहिए। वरिष्ठता के आधार पर ही कर्मचारियों को तैनाती मिलनी चाहिए। मगर झांसी मंडल के कई डिपो में इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

एचएस चौहान, मंडल अध्यक्ष नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें