फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार ने बिजली विभाग के जेई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किराएदार ने बिजली विभाग के जेई को पीटा
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार को सीपरी बाजार क्षेत्र के रायगंज में बिजली का मीटर उखाड़ने गए विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) के साथ किराए से रहने वाले एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। इससे हंगामा हो गया। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार के रायगंज में वर्मा हेल्थ क्लब वाली गली में रहने वाले अबरार खान ने अपने मकान में लगे कनेक्शन का अंतिम भुगतान कर कनेक्शन कटवा दिया था। इस कनेक्शन का उपयोग किराएदार आशीष सिंह कर रहा था। मंगलवार की सुबह नौ बजे अवर अभियंता परमेश्वर गोराई संविदा कर्मचारी आनंद, सुदामा, हेमंत, किशन के साथ मीटर उखाड़ने पहुंच गए। इस बात से आशीष सिंह संविदा कर्मचारियों से अभद्रता करने लगा। अवर अभियंता ने टोका तो वह उनसे भिड़ गया। उनके साथ गली गलौज कर मारपीट कर दी। संविदा कर्मचारियों ने किसी तरह बीच बचाव किया। पुलिस ने किराएदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें