फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई से शुरू हो सकता है नया खेल सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई से शुरू हो सकता है नया खेल सत्र
विज्ञापन

झांसी। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण पिछले एक वर्ष से भी ज्यादा समय से खेल गतिविधियां पूरी तरह से प्रभावित हैं। एक वर्ष हो चुका है, लेकिन अभी तक नया खेल सत्र शुरू नहीं हुआ और ना ही खेल कैलेंडर जारी हुआ। संभावना है कि माध्यमिक, बेसिक की तरह खेल विभाग का नया सत्र जुलाई से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

खेल निदेशालय के निर्देश पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम सहित अन्य खेल स्थलों पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न खेलों के अस्थाई प्रशिक्षण कैंप और प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। लेकिन मार्च 2020 से कोरोना वायरस्र के चलते लगे लॉकडाउन के कारण कोई भी खेल प्रतियोगिता नहीं हुई। विभागीय कैंपों समेत अस्थाई प्रशिक्षण केंद्र भी नहीं लगे। नया खेल सत्र और प्रतियोगिताओं की तिथि घोषित करने वाला कैलेंडर भी जारी नहीं हुआ। इससे कई खिलाड़ी जो विभिन्न आयु वर्ग में खेलने के लिए इंतजार में थे। वह ओवर एज हो गये। जानकारी के अनुसार पिछले काफ ी समय से अस्थाई प्रशिक्षक भी नियुक्त नहीं किए गए हैं। क्षेत्रीय खेल अधिकारी सुरेश बोनकर के अनुसार निदेशालय के निर्देशों का पालन कर खेल गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें