फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से शहर तरबतर

Tue, 05 Jul 2016 12:57 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
झमाझम बारिश से शहर तरबतर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया। शहरवासियों को भी तीखी और चुभन भरी गर्मी से निजात मिली। जहां-तहां लोग भीगते नजर आए। छात्र-छात्राओं ने स्कूल से छुट्टी के बाद बारिश में भीगकर सुहावने मौसम का आनंद लिया। तापमान में कई डिग्री की गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

देर से ही सही मगर मौसम विभाग जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान का श्रीणेश हो गया। मंगलवार को सुबह से काले बादल आसमान में छाए हुए थे। दोपहर सवा बारह बजते ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। स्कूलों से छुट्टी होने के बाद निकले छात्र-छात्राएं ने बारिश में भीगकर मौसम का आनंद लिया। दोपहर साढ़े बारह बजे तक करीब पंद्रह मिनट बूंदाबांदी होने के बाद बंद हो गई। फिर 12:50 बजते ही तेज बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ बजे तक शहर में अच्छी बारिश होती रही। इसके बाद बारिश पूरी तरह से बंद नहीं हुई। हल्की-हल्की बूंदाबांदी लगातार होती रही। दोपहर तीन बजे बूंदाबांदी बंद हुई मगर ठंडी हवाएं चलने से तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आ गई और वह 27 डिग्री तक लुढ़क गया। देर रात तक बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होती रही। जुलाई की शुरूआत से ही बादल तो छा रहे थे, मगर वह उड़ जा रहे थे। इससे आम लोगों और किसानों के माथे पर पसीना छा जा रहा था। मौसम वैज्ञानिकों ने पहली जुलाई से अच्छी बारिश का पूर्वानुमान लगाया था, मगर चार जुलाई से लोगों को अच्छी बारिश नसीब हुई। गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश किसी मरहम से कम नहीं है। बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया है। मौसम विभाग ने आगे भी अच्छी बारिश होने की बात कही है।

कई जगह बने जाम के हालात
बूंदाबांदी के बाद अचानक से शुरू हुई तेज बारिश से सड़कों से वाहन और पैदल गुजर रहे लोग भीग गए और फिर बारिश से बचने को जहां जगह मिली वहां रुक गए। दोपहर दो बजे के बाद जैसे ही तेज बारिश थमी तो लोग वाहन लेकर सड़कों पर निकल पड़े। अचानक से सड़कों पर वाहन बढ़ जाने से जेल चौराहा, सीपरी बाजार, चित्रा चौराहा, खड़ेराव गेट से कोतवाली तक समेत कई स्थानों पर वाहन रेंगने लगे और जाम के हालात बन गए। हालांकि, कुछ देर बाद रास्ता सुचारू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें