फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम एक्सरसाइज को मिस कर रहे लोग, बिगड़ने लगी फिटनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस से बचाव के कारण मेजर ध्यानचंद स्टेडियम सहित अन्य स्थानों पर संचालित जिम बंद है। ऐसे में निजी जिम संचालकों व बॉडी बनाने वाले युवा और उनके कोच परेशान है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 और 2021 में जिम कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हालांकि अब जिम में रोजाना बॉडी बनाने वाले युवा भी जिम खुलने का इंतजार करने लगे हैं। इनका कहना है कि जब सब बाजार खुल गए हैंए तो जिम भी खोल देना चाहिए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन होना चाहिए। युवाओं ने कहा कि वह जिम बंद होने की स्थिति में घर में रखे कसरत के उपकरण से ही व्यायाम कर अपने को फिट रख रहे हैं।
जिम में नियमित न जाने पर बॉडी में फैट बढ़ गया है। आलस भी आने लगा है। अब सिर्फ जिम खुलने का इंतजार है। ताकि फिर से बॉडी बेहतर बना सके। सौरभ शिवहरे, शहर
विज्ञापन

जिम खुलने के दौरान जरूरी है कि कोविड से सुरक्षा रखी जाए। वैक्सीन लगवाने के बाद ही प्रवेश दिया जाए। सभी सदस्यों की नियमित कोविड जांच हो। विकास वेंदया, कोच स्टेडियम
लॉकडाउन की शुरुआत में ही मैंने अपना वर्कआउट शुरू कर दिया था। घर पर ही रखे उपकरणों से कसरत करनी शुरू कर दी थी। ताकि पहले की तरह फिट रहे। जय श्रीवास्तव, सीपरी
कोरोना काल में शरीर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। अब जब जिम बंद है, पिछले कई दिनों से घर पर ही लगातार एक्सरसाइज कर रहा हूं। अब जिम खुलने चाहिए। अमित सिंह, सीपरी
चोरी छिपे चलने वाली जिम पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। नियम सभी के लिए एक होने चाहिए। ताकि संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन हो सके। सौरभ जैन, जिम संचालक
कोरोना काल के कारण स्टेडियम का जिम बंद है। ऐसे में फिटनेस संबंधी समस्याएं आने लगती हैं। अब आवश्यक है कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ जिम खोल देना चाहिए। आशीष चक्रवर्ती, निवासी खाती बाबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें