फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बने पवन, दिया गया प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को पवन कुमार गौतम को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इसके साथ ही पहली बार भारतीय जनता पार्टी हाथ जिला पंचायत की सत्ता आई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी शुरूआत से ही आमने-सामने बनी हुईं थीं। लेकिन, शुक्रवार को नामांकन के दौरान सपा को भाजपा के सामने हार का सामना करना पड़ गया था। प्रस्ताव के न आने की वजह से सपा प्रत्याशी आशा गौतम अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर पाईं थीं। इसके साथ ही भाजपा के पवन कुमार गौतम का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया था। इसकी औपचारिक घोषणा होना ही बाकी थी, जो मंगलवार को हो गई। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने पवन कुमार गौतम को प्रमाण पत्र सौंपा।
इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, सदर विधायक रवि शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, नगर निगम के उप सभापति सुनील नैनवानी, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय, सुधीर सिंह, अमर सिद्ध समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल संरक्षण पर होगा विशेष काम: पवन
झांसी। जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद पवन कुमार गौतम ने अपनी पहली प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण को बताया। उन्होंने कहा कि गांवों में प्राचीन तालाबों और कुओं का जीर्णोद्धार कराया जाएगा, ताकि उनमें वर्षा जल का संचय किया जा सके। ग्रामीण संपर्क मार्गों को दुरुस्त किया जाएगा। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों व अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। स्कूलों की विशेष निगरानी की जाएगी और बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें