झांसी। जिला क्रिकेट संघ की ओर से डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला अधिवक्ता संघ और बुंदेलखंड क्रिकेट अकादमी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें जिला अधिवक्ता संघ ने एक विकेट से मैच जीत लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बुंदेलखंड अकादमी ने सभी विकेट खोकर 145 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें पौरुष सिंह ने 44, आरिफ इकबाल ने 27 और प्रिंस गुप्ता ने 18 रनों का योगदान दिया। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से मो. आमिर, अमर श्रीवास्तव, अब्दुल वहीद ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला अधिवक्ता संघ की टीम के बल्लेबाज ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर एक विकेट से जीत दर्ज की। इसमें अमन श्रीवास्तव ने शानदार अर्द्धशतक लगाकर 54 रन, कमल नय्यर ने 25 रन बनाए। आठ गेंदों पर ताबड़तोड़ 19 रन बनाने वाले अशोक पटैरिया ने अंतिम गेंद पर शानदार छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। बुंदेलखंड अकादमी की ओर से गेंदबाज हरीश कुमार ने तीन और आरिफ इकबाल ने दो विकेट लिए।