झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित डॉ. वृंदावन लाल वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में जिला अधिवक्ता संघ ने छह विकेट से मैच जीता। शानदार प्रदर्शन करने पर अमन श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
निर्धारित चालीस ओवरों के मैच में हिंदुस्तान क्लब के कप्तान नवीन चोपड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। हिंदुस्तान क्लब की पूरी टीम ने 14.1 ओवरों में 60 रन बनाए। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से अमन श्रीवास्तव व अमित शर्मा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जबकि अमित पटेरिया ने दो व हिमांशु वर्मा ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला अधिवक्ता संघ की टीम ने सिर्फ दस ओवरों में चार विकेट खोकर ही मैच जीत लिया। जिसमें शमीम खान ने 16, राजेंद्र कुमार ने 10 और हरप्रीत सिंह ने नाबाद 10 बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। हिंदुस्तान क्लब की ओर से शंकर सिंह ने तीन, धर्मेंद्र ने एक विकेट प्राप्त किया। मैच में अलीम बेग व राघवेंद्र सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे।