फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी की मेघा बनीं यूपी टीम की कुश्ती कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राजस्थान के कोटा में अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 20 से 22 अप्रैल तक आयोजित होगी। इसमें जिला कुश्ती संघ झांसी की महिला कुश्ती कोच मेघा नरवारे को उत्तर प्रदेश बालिका कुश्ती टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। यह जानकारी जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने दी।
विज्ञापन

मेघा ने अपने करिअर की शुरुआत 2010 में की थी। पहले प्रशिक्षक के रूप में महाराष्ट्र में बालिकाओं को कुश्ती का कौशल सिखाया। उसके बाद झांसी आकर उन्होेंने बालिकाओं को प्रशिक्षण देना जारी रखा। पिता के निधन के बाद मां ने हमेशा प्रोत्साहित किया। उनके कोच बनने पर जिला कुश्ती संघ के सुंदर ग्वाला, मोनी पहलवान, सूरज यादव, रामकुमार ग्वाला, अशोक अग्रवाल, वैदेही शरण सरावगी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें