फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी की पहली बहुमंजिला कार पार्किंग शुरू, दोपहिया वाहनों की दरें भी तय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। नगर निगम के बगल में झांसी की पहली बहुमंजिला कार पार्किंग शुरू हो गई है। दोपहिया वाहनों की भी दरें तय कर दी गई हैं। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से अभी ट्रायल रन के तौर पर इसका संचालन किया जा रहा है। जल्द ही मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 25 करोड़ रुपये से बहुमंजिला कार पार्किंग बनकर तैयार है। लखनऊ की फर्म को इसके संचालन का टेंडर मिला है। अभी तक लोग यहां पर वाहन खड़ा करने के लिए सालाना बुकिंग करा रहे थे। ऐसे में आम लोगों ने भी अपने वाहन यहां खड़े करने शुरू कर दिए हैं। यहां चार पहिया वाहन खड़ा करने पर दरों का निर्धारण पहले ही हो चुका था। अब दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए भी दरें तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन




फास्टैग से कट रहा पार्किंग शुल्क



बहुमंजिला कार पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर फास्टैग से किराया कट रहा है। पार्किंग में जितनी देर वाहन खड़ा रहता है, यहां लगी ऑटोमेटिक मशीन उस हिसाब से शुल्क काट लेती है।
विज्ञापन


पार्किंग अवधि चार पहिया दो पहिया



12 घंटे तक 20 रुपये प्रति घंटा 10 रुपये प्रति घंटा

12 से ज्यादा 240 के अलावा हर घंटा 10 रुपये 120 के अलावा हर घंटा 5 रुपये



साप्ताहिक 1260 630

मासिक 3500 1200



सालाना 13650 6825

(किराया रुपये में)



वर्जन...



ट्रायल रन पर बहुमंजिला कार पार्किंग का संचालन कर दिया गया है। जल्द ही लोकार्पण भी होगा। यहां एक 280 वाहन खड़े हो सकेंगे। कारों के बाद दोपहिया वाहनों की पार्किंग दरें भी तय कर दी गई हैं। - सत्य प्रकाश, सीईओ, स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें