फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक को एक के बाद एक कई ट्रकों ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा थाना इलाके में शिवपुरी हाईवे पर मंगलवार की सुबह गुटखा लेने जा रहे युवक को एक के बाद कई ट्रकों ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजन का बुरा हाल है।रक्सा निवासी सिरनाम सिंह (40) मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करता था। भाई वीर पाल ने बताया कि सिरनाम गुटखा खाने का आदी था। मंगलवार की सुबह तकरीबन चार बजे उसे गुटखा की तलब लगी। वह घर से थाने के पास की दुकान पर गुटखा लेने जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर फ्लाईओवर से उतर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इसके बाद एक के बाद तीन-चार ट्रक और उसे रौंदते हुए चले गए, जिससे उसका शव क्षत-विक्षत हो गया था। भाई ने बताया कि चेहरा तो पहचान में भी नहीं आ रहा था। कपड़े और कद काठी से उसकी पहचान की। बता दें कि मृतक तीन भाइयों में बीच का था और वह अविवाहित था। रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से घटना की अभी तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि, आगे टोल प्लाजा पर लगे सीसी कैमरों के फुटेज के जरिये टक्कर मारने वाले ट्रक की पहचान की जा रही है।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें