फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी का पहला ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेडीए की कॉलोनी, कांप्लेक्स और पार्क समेत दस स्थानों पर बनेंगे स्टेशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण और नगर निगम के 10 स्थानों पर अडाणी समूह ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बना रहा है। इसमें से अटल एकता पार्क के पास झांसी का पहला चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही यहां पर लोग अपने इलेक्टि्रक वाहनों को चार्ज कर सकेंगे।
इलेक्टि्रक वाहनों की बढ़ती मांग के मद्देनजर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों की जरूरत भी महसूस होने लगी है। इसी के तहत अडाणी समूह झांसी में भी चार्जिंग स्टेशन बना रहा है। बताया गया कि शासन की इलेक्टि्रक वाहनों को बढ़ावा देने की योजना के तहत अधिकतर चार्जिंग स्टेशन के लिए जेडीए ने जगह उपलब्ध कराई है। कुछ स्थान नगर निगम ने भी उपलब्ध कराए हैं। अब झांसी का पहला चार्जिंग स्टेशन अटल एकता पार्क के पास बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही इस स्टेशन का लाभ उठाते हुए लोग अपने ई-व्हीकल चार्ज करने लगेंगे।
विज्ञापन


इन स्थानों पर भी बनने हैं चार्जिंग स्टेशन
बेतवा विहार कॉलोनी, पीतांबरा कॉलोनी, झांसी विकास प्राधिकरण कार्यालय, सारंध्रा नगर कॉलोनी, वीरांगना नगर, रिसाला चुंगी के पास स्थित झलकारी बाई कॉम्प्लेक्स, वीरांगना नगर कॉम्प्लेक्स, हाथी खाना आवासीय योजना दतिया गेट, बरुआसागर बस स्टैंड में भी चार्जिंग स्टेशन बनने हैं।
विज्ञापन



वर्जन..
अटल एकता पार्क के बाहर झांसी का पहला ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। बचे हुए 10 स्टेशन भी जल्द बन जाएंगे। यहां लोग अपने इलेक्टि्रक वाहन चार्ज कर सकेंगे। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें