फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी के आजम और अदनान फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। सेमीफाइनल में मुक्केबाजों का जोरदार दमखम दिखाया। कई मुकाबले एकतरफा रहे तो कुछ में अंतिम दौर तक रोमांच बना रहा। झांसी के दो मुक्केबाजों ने भी फाइनल में जगह बनाई। रविवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

60-65 किग्रा भार वर्ग में आजम ने लखनऊ के बाली धनुक को 3-2 के बेहद करीबी अंतर से हराया। पांच जजों के निर्णय में मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा और आजम ने फाइनल में जगह पक्की की। मिडिलवेट (70-75 किग्रा) में झांसी के अदनान ने मेरठ के विशाल तोमर को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
47-50 किग्रा भार वर्ग में वाराणसी के ऋषि सिंह ने प्रयागराज के अंकित पाल को 5-0 और आगरा के श्रीकांत ने अलीगढ़ के निखिल अली को 5-0 से हराया। 50-55 किग्रा भार वर्ग में आगरा के आशीष ने आजमगढ़ के बृजेश कुमार को 5-0 से शिकस्त दी। 55-60 किग्रा भार वर्ग में गोरखपुर के आलोक नाथ ने वाराणसी के एमडी फैज को 5-0 और लखनऊ के अमित कुमार ने प्रयागराज के सौरभ कश्यप को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

60-65 किग्रा भार वर्ग में आजमगढ़ के अनुज कुमार यादव ने बलिया के अरुण शर्मा को 5-0 से मात दी। 65-70 किग्रा भार वर्ग में आगरा के अमन राठौर ने डीवीपी के हर्षित सिंह को 5-0 और गोरखपुर के अभिनव तिवारी ने मेरठ के हिमांशु शर्मा को 3-0 से हराया। 70-75 किग्रा भार वर्ग में आगरा के सूर्य प्रताप सिंह ने वाराणसी के आसिफ को वॉकओवर से हराया।
75-80 किग्रा भार वर्ग में मेरठ के रॉकी चौधरी ने लखनऊ के यथ्यांश वर्मा को पहले राउंड में आरएससी से तथा वाराणसी के युवराज यादव ने सोनभद्र के पुनीत को 5-0 से हराया। 80-85 किग्रा भार वर्ग में मेरठ के अर्जुन मलिक ने प्रयागराज के उज्ज्वल यादव को पहले राउंड में एबंडन के आधार पर तथा आगरा के राहुल ने वाराणसी के सुनील यादव को 5-0 से हराया।
85-90 किग्रा भार वर्ग में आजमगढ़ के अभिनव राय ने अलीगढ़ के गौरव कुमार को 5-0 और मुरादाबाद के श्याम मोहन ने गोरखपुर के ऋषि मिश्रा को तीसरे राउंड में आरएससी से हराया। 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मेरठ के प्रिंस कश्यप ने गोरखपुर के अभिनीत सिंह को पहले राउंड में आरएससी से तथा सोनभद्र के आदित्य मलिक ने लखनऊ के रोहित कुमार सिंह को पहले राउंड में नॉकआउट कर फाइनल में प्रवेश किया।
इस अवसर क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी कर्मवीर सिंह, उपक्रीडाधिकारी सुनील कुमार, हॉकी प्रशिक्षिका सुषमा कुमारी, विकास वैद्य जिम ट्रेनर, निसार खान, मो. रऊफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें