फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सांप ने खेत की रखवाली कर रहे युवक को डसा, मौत, मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Mon, 14 Sep 2026 01:26 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

युवक परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांप, सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के जखौरा के माड़री गांव निवासी लवकुश यादव (22) पुत्र त्रिलोक को खेत में जहरीले सांप ने डस लिया। उसे अचेत हाल में मेडिकल अस्पताल ले आया गया। रविवार को उसकी मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया लवकुश खेती-किसानी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में पत्नी रोशनी समेत तीन माह की बेटी है। लवकुश 10 सितंबर को वह उड़द की फसल की रखवाली के लिए खेत में गया था। उसी दौरान खेत से निकले एक जहरीले सांप ने उसके पांव में डस लिया। सांप को भागता देख लवकुश चिल्लाने लगा। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी पहुंच गए। कुछ देर में ही लवकुश ही हालत बिगड़ने लगी। नाजुक हाल में उसे मेडिकल अस्पताल लाया गया था।
उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में रोना-पिटना मच गया। पत्नी रोशनी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों का कहना है कि वह इकलौता कमाने वाला सदस्य था। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें