झांसी-कानपुर हाईवे पर सड़क खराब होने से हो रहे हादसों पर भाजपा विधायक जवाहर राजपूत भड़क गए। उन्होंने एनएचएआई अफसर को फोन करके फटकार लगाई। कहा कि एफआईआर दर्ज कराएंगे। टोल भी बंद करा देंगे। एनएचएआई अफसर से बातचीत करते हुए 2.04 मिनट का विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना मोंठ अंतर्गत ग्राम जौरा ओवरब्रिज के पास गड्ढे में बाइक का पहिया धंसने से सड़क पर गिरी महिला की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई थी। सूचना पर देर रात गरौठा विधायक जवाहर राजपूत भी मौके पर पहुंचे। वह दुर्घटना स्थल का जायजा ले ही रहे थे कि उनके सामने एक और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गया। इस पर विधायक ने एनएचएआई अधिकारी को फोन लगा दिया। पूछा कि यह एरिया तुम्हारे कार्यक्षेत्र में आता है या नहीं। बताओ किसके क्षेत्र में आता है, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। एक दुर्घटना मेरे सामने हुई है। एक महिला की मौत हो चुकी है। इस मामले को सीएम के सामने उठाया जाएगा। जब रोड इतनी खराब है तो क्यों टोल के पैसे वसूल रहे हो। सड़क की कटिंग करके चले गए हैं, इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। टोल बंद करा देंगे। इन हालातों में टोल नहीं वसूल सकते। रोड इतनी खराब है और फिर लोग टोल दें। महिला की दुर्घटना कहां हुई ये देखने आए थे, उसी समय दूसरा व्यक्ति हादसे में घायल हो गया।
वीडियो...