फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: गाली देने से रोकने पर युवक को पीटा, बचाने आए दादा की भी पिटाई, मामला दर्ज

Fri, 21 Nov 2025 11:14 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

घर के बाहर गालीगलौज करने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक की पिटाई कर दी। बचाने आए दादा पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मोहल्ले के चार दबंगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के बाहर गालीगलौज करने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक की पिटाई कर दी। बचाने आए दादा पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मोहल्ले के चार दबंगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गांव पौहरा निवासी रानू चौधरी ने पुलिस से शिकायत की है कि बुधवार की सुबह साढे़ आठ बजे घर के अंदर था, तभी मोहल्ले में रहने वाले गब्बर कुशवाहा, थान सिंह, राहुल सिंह व हीरालाल बिना किसी बात के उसके घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने का विरोध किया तो सभी ने मिलकर पिटाई कर दी।

शोरगुल सुनकर उसके दादा घनश्याम उसे बचाने आए तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। उनके शरीर पर गंभीर चोट आई है। रानू चौधरी ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रानू की तहरीर पर चारों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें