दो दिन पहले आगरा जाने वाली ट्रेन के स्लीपर कोच में एक युवक नहाने के लिए वह बाल्टी और मग घर से लाया था। कोच के गेट पर नहाने के कारण पानी भर गया था। इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
ट्रेन के स्लीपर कोच के भीतर बाल्टी और मग लेकर नहाने के साथ ही उसका वीडियो वायरल करने वाले मोंठ निवासी प्रमोद श्रीवास को आरपीएफ ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
ट्रेन के कोच में नहाते हुए युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
दो दिन पहले आगरा जाने वाली ट्रेन के स्लीपर कोच में एक युवक नहाने के लिए वह बाल्टी और मग घर से लाया था। कोच के गेट पर नहाने के कारण पानी भर गया था। इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। काेच के यात्रियों के साथ ताश पत्ते खेलते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वायरल वीडियो के आधार पर आरपीएफ उसकी तलाश कर रही थी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बृजेंदर कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
बाल्टी और मग घर से लेकर आया था
बताया गया कि मोंठ कस्बा निवासी प्रमोद श्रीवास रील बनाने का शौकीन है और आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अजीबोगरीब वीडियो डालता रहता है। घर से एक बाल्टी, मग और पानी की बोतल लेकर आया ट्रेन में चढ़ा। ट्रेन के एक कोच में खाली जगह देखकर उसने वहीं बाल्टी में पानी डाला और नहाने लगा। इस दौरान उसका साथी मोबाइल कैमरे से पूरा वीडियो शूट करता रहा। युवक ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया, जिसमें उसने फिल्मी गाना और स्लो-मोशन इफेक्ट भी जोड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था।