रेल अधिकारी की पत्नी ने आरोप लगाया कि युवती आपत्तिजनक तस्वीर-वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर पहले भी पति से वसूली कर चुकी है। पुलिस ने युवती को प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास स्थित गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया।
झांसी मंडल में तैनात एक वरिष्ठ रेल अधिकारी को ब्लैक मेल करके 15 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में झांसी पुलिस ने आरोपी युवती को प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास स्थित गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
युवती के खिलाफ रेल अधिकारी कुंज निवासी अंकिता भारद्वाज ने नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अंकिता ने आरोप लगाया कि उनके पति के आपत्तिजनक तस्वीर-वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर रही है। उसके पति से पहले भी वसूली की जा चुकी। अब उससे भी 15 लाख रुपये की मांग की जा रही है। पैसा न मिलने पर आरोपी उनको जान से मारने की धमकी दे रही है। अंकिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती के खिलाफ रंगदारी समेत कई आरोप में प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
नवाबाद पुलिस को युवती के प्रयागराज आने की बात मालूम चली। झांसी से पुलिस टीम प्रयागराज जा पहुंची। वहां खुल्दाबाद थाना के अंतर्गत आने वाले रेलवे गेस्ट हाउस में युवती पुलिस को मिल गई। खुल्दाबाद थाना प्रभारी केशव दास वर्मा ने बताया कि झांसी पुलिस ने आरोपी युवती को जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। ट्रांजिट रिमांड बनवाकर वह उसे अपने साथ लेकर झांसी लेकर रवाना हो गई।