फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मां की साड़ी से फंदा लगाकर युवक ने दी जान, परिजन सुसाइड की नहीं बता सके वजह

Sun, 02 Aug 2026 09:11 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पुलिस के मुताबिक युवक नशे का आदी था। इस वजह से परिवार में विवाद भी होता था हालांकि परिजन उसके सुसाइड की सही वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
सुसाइड।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना थाना क्षेत्र के आरा मशीन स्थित मोहल्ले में सोनू यादव उर्फ अजय (23) ने घर के अंदर मां की साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह कमरे में पहुंची उसकी बहन सोनू का शव फंदे से लटका देख चीख पड़ी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से खिरकन गांव निवासी ओमप्रकाश यादव खेती-बाड़ी करते हैं। कुछ समय पहले आरा मशीन इलाके में मकान बनावाकर परिवार के साथ रहते थे। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा सोनू प्राइवेट काम करता था। परिजनों के अनुसार, सोनू शनिवार देर शाम घर लौटा था। उसने मां विद्या देवी से खाना मांगा, खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रात में बिजली चले जाने के कारण परिवार के अन्य सदस्य बाहर सोने लगे, जबकि सोनू कमरे के अंदर ही रहा। रविवार सुबह बहन संतोषी कमरे में पहुंची तो देखा कि मां की साड़ी के सहारे सोनू का शव फंदे से लटका हुआ है। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। उसे नीचे उतारा लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर बबीना थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। परिजन उसके सुसाइड करने की सही वजह नहीं बता सके। थानाध्यक्ष राहुल राठौर के मुताबिक सोनू नशे का आदी था। इस वजह से परिवार में विवाद भी होता था हालांकि परिजन उसके सुसाइड की सही वजह नहीं बता सके। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें