फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: विवाद के बाद दांत से काटकर अलग कर दी युवक की उंगली, प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी

Sun, 14 Jun 2026 07:58 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में युवक की उंगली दांत से काटकर अलग कर दी। घायल युवक ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर के नगरा मोहल्ला में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में युवक की उंगली दांत से काटकर अलग कर दी। घायल युवक ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगरा निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी अभय वहां पहुंचा। उसके साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि झगड़े के दौरान अभय ने संदीप के बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली को दांत से काट लिया, उसकी उंगली का ऊपरी हिस्सा शरीर से अलग हो गया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपी उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। घायल संदीप को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें