फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: होटल में पत्नी के साथ देख युवक को जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Tue, 14 Oct 2025 09:21 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पीड़ित सोनू उर्फ प्रमोद आर्य ने बताया कि वह होटल किसी काम से गया था, तभी महिला का पति और उसके परिजन पहुंच गए। उन्होंने गलतफहमी में उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
युवक को पीटते महिला के परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के साथ होटल में पकड़े जाने के बाद महिला पति ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। बचाने आए युवक के भाई और पिता को भी पीटा। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में एक महिला युवक के साथ मिली। गुस्साए पति ने युवक को होटल से बाहर लाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। लोहे की रॉड से भी उसे पीटा, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने पहुंचे युवक के पिता और भाई के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे भी घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित सोनू उर्फ प्रमोद आर्य ने बताया कि वह होटल किसी काम से गया था, तभी महिला का पति और उसके परिजन पहुंच गए। उन्होंने गलतफहमी में उसे पकड़ लिया। युवक ने बताया कि बेगुनाह होते हुए भी बुरी तरह पीटा गया। वहीं, महिला के पति का कहना है कि उसे परिवार के लोगों से सूचना मिली थी कि उसकी पत्नी होटल में किसी युवक के साथ है। जब वह मौके पर पहुंचा तो पत्नी और युवक एक साथ थे। वहीं, महिला का कहना है कि जिस युवक का नाम लिया जा रहा है, उससे उसका कोई संबंध नहीं है। गलतफहमी में युवक को पकड़ लिया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में मऊरानीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि युवक की शिकायत पर पांच नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मारपीट का वायरल वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें