फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: गैस पाइपलाइन बिछा रहे मजदूरों पर बाइक सवारों ने किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद

Fri, 27 Feb 2026 07:10 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

हमलावरों से बचने के लिए मजदूर आसपास के घरों में छिपते रहे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद मारपीट की घटना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैस पाइपलाइन बिछा रहे मजदूराें पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडे व पत्थर से हमला कर दिया। झगड़े में किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मजदूराें की ओर से ठेकेदार ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज में रहने वाले सागर अहिरवार ने कोतवाली थाना पुलिस से लिखित शिकायत की। इसमें बताया कि शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य मजदूरों से करा रहा है। 24 फरवरी को मजदूर राय कालोनी में पाइपलाइन बिछाने के लिए सुबह सवा सात बजे सड़क की खोदाई कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार युवक मौके पर पहुंचे व लाठी-डंडाें से मजदूराें पर हमला कर दिया। पत्थर से सिर पर मारकर लहूलुहान भी कर दिया। हमलावरों से बचने के लिए मजदूर आसपास के घरों में छिपते रहे। पुलिस ने सागर की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कोतवाली विद्यासागर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



मारपीट का सीसीटीवी फुटेज...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें