फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: महिलाएं खरीदेंगी साहीवाल और गिरि गायें, कृषक समृद्धि योजना के तहत 14 का हुआ चयन

Sat, 15 Nov 2025 10:40 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि चयनित लाभार्थियों को दो-दो लाख रुपये का निवेश कर दो-दो गायें खरीदनी होंगी। हरेक को 80 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। उन्हें प्रदेश के बाहर के राज्यों के नस्ल की गायें ही खरीदनी पड़ेंगी।
 
विज्ञापन
गाय (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरुषों के साथ महिलाएं भी साहीवाल, गिरि समेत अन्य अच्छी नस्लों की गायें खरीदकर दूध उत्पादन में मदद करेंगी। कृषक समृद्धि योजना के तहत 14 महिलाओं का ई-लाटरी के तहत चयन हुआ है। उन्हें शासन की ओर से अनुदान भी मिलेगा। इतने ही पुरुषों का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन


14 महिलाओं का हुआ चयन
कृषक समृद्धि योजना के तहत शुक्रवार को विकास भवन में लॉटरी निकाली गई। इस दौरान 393 आवेदक शामिल हुए। 87 महिला आवेदकों में से 14 का चयन हुआ। 306 पुरुष कृषकों में से 14 पुरुषों का चयन हुआ। उपदुग्ध शाला विकास अधिकारी डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि चयनित लाभार्थियों को दो-दो लाख रुपये का निवेश कर दो-दो गायें खरीदनी होंगी। हरेक को 80 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। उन्हें प्रदेश के बाहर के राज्यों के नस्ल की गायें ही खरीदनी पड़ेंगी।

चार साल से चल रही योजना
अधिकारियों ने बताया कि उक्त योजना चार साल से संचालित है। अब तक कई किसानों को लाभ मिल चुका है। इस योजना के तहत न केवल गायें खरीदी जाएंगी बल्कि उनके लिए शेड बीमा, चारा व परिवहन की व्यवस्था भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें