फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: काम के बहाने ले जाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुटी

Tue, 23 Dec 2025 05:46 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पीड़िता के मुताबिक वह चौराहे पर काम की तलाश में खड़ी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति दिहाड़ी दिलाने के बहाने से उसे एक निर्माणधीन मकान में ले गया। जहां पहुंचते ही उसका मोबाइल छीन लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंद चौराहे के पास निर्माणाधीन मकान में काम के बहाने बुलाकर महिला से मकान मालिक ने अपने साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मार डालने की धमकी देकर उसे भाग दिया। सोमवार को पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद नवाबाद पुलिस तुरंत हकरत में आ गई। कुछ घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन



दिहाड़ी के बहाने ले जाकर की वारदात
पीड़िता के मुताबिक, उसके पति बीमार रहते हैं। तालपुरा इलाके में किराये का कमरा लेकर रहती है। 20 दिसंबर की सुबह वह अपनी देवरानी के साथ काम की तलाश में चौराहे पर खड़ी थी। तभी एक व्यक्ति पांच सौ रुपये दिहाड़ी दिलाने के बहाने उसे गोविंद चौराहा के मढि़या मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। यहां पहले से तीन युवक मौजूद थे। आरोपी युवकों ने उसे धमकाकर पहले मोबाइल छीन लिया। मकान मालिक अलीम और मुस्तरा निवासी हरिश्चंद उसे घसीटकर एक कमरे में ले गए। यहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। किसी से यह बात न बताने की धमकी देते हुए उसे वहां से भगा दिया।


मुख्य आरोपी समेत तीन हिरासत में
पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। घटना के दो दिन बाद सोमवार को उसने यह बात परिजनों को बताई। दोपहर को परिजन उसे लेकर नवाबाद थाने पहुंच गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अगुवाई मेंं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपी समेत तीन को हिरासत में ले लिया। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें