फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: शादी के 12 दिन बाद महिला का फंदे से लटका मिला शव, पति समेत तीन के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

Wed, 25 Feb 2026 07:14 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि रंजना के मुंह में कपड़ा ठूंसा था। उसके शरीर में चोट के निशान थे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पूंछ के बाबई रोड निवासी रंजना (22) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। 12 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत की सूचना पर मायके वाले पहुंचकर हंगामा करने लगे। पूंछ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम भी आ गई। उधर, देर शाम पूंछ थाने में पति देवेंद्र समेत परिवार के तीन लोगों के खिलाफ दहेज न मिलने पर हत्या करने के आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


उरई के नया रामनगर निवासी नंदकिशोर ने अपनी बड़ी बेटी रंजना की शादी 12 फरवरी को पूंछ के बाबई रोड निवासी देवेंद्र वर्मा पुत्र हरिशंकर से की थी। देवेंद्र होटल में खाना बनाता है। पिता नंदकिशोर ने पुलिस को बताया कि दहेज में मांग के मुताबिक नकद समेत वस्तुएं दीं। विदाई के कुछ दिनों बाद से ससुराल में दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। मायके आने पर रंजना ने यह बात अपनी मां को बताई थी। कुछ दिनों में सब ठीक होने का भरोसा दिलाकर उसे ससुराल भेज दिया। मंगलवार सुबह ससुराल के लोगों ने रंजना के फंदे से लटके होने की सूचना दी। कुछ देर में वह लोग पहुंच गए। उनका आरोप है कि रंजना के मुंह में कपड़ा ठूंसा था। शरीर में चोट के निशान थे। मायके पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पूंछ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन



क्षेत्राधिकारी देवेंद्र नाथ मिश्रा के मुताबिक, तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें