फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी पर जानलेवा हमला के मामले में जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। घरेलू विवाद के चलते पत्नी पर बका से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त की जमानत अर्जी एडीजे कनिष्क सिंह ने खारिज कर दी। आरोपी को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

अभियोजन के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में गरौठा थाना क्षेत्र के रहने वाले शनि राइन उर्फ सन्नी का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था।पत्नी ने पति समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था। आरोपी पक्ष के लोग इस मामले में राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे लेकिन न मानने पर पिछले साल सितंबर में ब्यूटी पार्लर में जाकर शनि ने उस पर बका व चाकू से हमला कर दिया था। मंगलवार को एडीजे कनिष्क सिंह की अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें