फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'हाथ-पैर जोड़ कर मांगी माफी...', अकेला देख युवती से छेड़छाड़ करने लगा मनचला; पीड़िता ने जमकर की धुनाई

Wed, 21 Oct 2026 01:33 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में छेड़छाड़ के आरोपी को युवती ने स्कूटी से गिराकर जमकर धुना। पीड़िता का उग्र रूप देख आरोपी भागने लगा। आरोपी ने हाथ-पैर जोड़ कर माफी भी मांगी। प्रेमनगर थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी की धुनाई - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के प्रेमनगर के मालगोदाम के रेलवे क्रॉसिंग के पास अकेला देखकर मनचला युवती से छेड़छाड़ करने लगा। युवक की हरकतों से नाराज पीड़िता ने उसे दौड़ा लिया। करीब 50 मीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


स्कूटी से नीचे गिराकर लात-घूंसों से पीटा। वहां मौजूद महिलाओं ने भी युवक पर थप्पड़ बरसाए। आरोपी युवक ने हाथ-पांव जोड़कर माफी मांगी। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली इलाके की रहने वाली पीड़िता मंगलवार को स्कूटी से अपनी बहन को लेने जा रही थी। जैसे ही वह मालगोदाम के पास रेलवे कॉलोनी की क्रॉसिंग पहुंची, वहां स्कूटी सवार युवक उससे गाड़ी चलाते हुए छेड़छाड़ करने लगा। घबराकर पीड़िता ने अपनी स्कूटी रोक दी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

आरोपी युवक ने रूक गया। पीड़िता छेड़छाड़ का विरोध करने लगी। वहां मौजूद कुछ लोग वीडियो बनाने लगे। यह देखकर युवक भागने लगा। यह देख पीड़िता ने आरोपी युवक के पीछे दौड़ लगा दी। करीब 50 मीटर पीछा करके उसे स्कूटी से नीचे गिरा दिया। 

 
विज्ञापन

उसे लात-घूंसों से पीट दिया। वहां भीड़ जमा हो गई। पकड़े जाने के बाद युवक हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। प्रेमनगर थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें