फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या की तर्ज पर करें शहर का विकास

विज्ञापन
Jhansi will be developed on the lines of Ayodhya: Divisional Commissioner - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय ने कहा कि झांसी का विकास अयोध्या की तर्ज पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के 14 प्रमुख शहरों का सर्वांगीण विकास कराया जाए। उन्होंने बताया कि झांसी के विकास के लिए महानगर की भौगोलिक, ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत सहित सभी प्रकार की स्थितियों का अध्ययन करके योजना के अंतर्गत कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विकास कार्य के लिए चार एजेंसियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन किया। मंडलायुक्त ने एजेंसियों को निर्देश दिए कि झांसी की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक विकास की विशेषता को ध्यान में रखकर योजना बनाएं, जिससे झांसीवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो।
जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि इंटीग्रेटेड सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के लिए चार एजेंसियों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रजेंटेशन के आधार पर एजेंसी का चयन किया जाएगा। एजेंसी प्रतिनिधियों ने बताया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने के लिए पर्यटन स्थलों और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

बैठक में नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, सचिव आरके विश्वकर्मा, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, सहयुक्त नियोजक, उप निदेशक पर्यटन, पीडब्ल्यूडी, जल निगम के अधीक्षण अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें