फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर (झांसी)। बुधवार सुबह आपसी विवाद के चलते शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के बमरौली स्टेट में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयोग लाई गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले श्रीपाल दोहरे का अपनी पत्नी शीला (45) से कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। इस कारण दो साल से श्रीपाल घर छोड़कर कुछ दूरी पर बने बाड़े में रहने लगा था। दोनों में बात भी नहीं होती थी। श्रीपाल के दो पुत्र हैं जो मां के साथ रहते थे। बुधवार की सुबह सात बजे शीला जानवरों के लिए भूसा डालने के लिए बाड़े में पहुंची। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार के अनुसार यहां मौैजूद श्रीपाल ने कुल्हाड़ी से शीला पर हमला कर दिया। सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शीला की चीखपुकार गांव के लोगों ने सुनी तो वे इकट्ठा हुए। इस दौरान श्रीपाल कुल्हाड़ी लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव से श्रीपाल को गिरफ्तार कर लिया। घटना की रिपोर्ट शीला के बड़े बेटे चंद्रभान ने पिता श्रीपाल के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें