फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में करीब 1.44 लाख लोगों को लगेगा कोविड का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रही तेजी के बीच एक अप्रैल से जिले में 45 साल की उम्र पार कर चुके सभी लोगों के टीकाकरण का अभियान शुरू होगा। मौके पर भी लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया जाएगा। 1.44 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीके निगम ने बताया कि हेल्थ केयर फ्रंट लाइन वर्कर्स 45 से 59 साल के गंभीर बीमार और 60 साल से पार के लोगों के टीकाकरण के बाद अब एक अप्रैल से 45 साल की उम्र पार कर चुके सभी लोगों के टीकाकरण की तैयारी की गई है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन का भंडारण है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों को टीकाकरण में वरीयता दी जाएगी। जो लोग मौके पर आईडी लेकर पहुंचेंगे उनका सेंटर पर ही रजिस्ट्रेशन होगा और फिर उन्हें टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें