फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नहाने के दौरान चेकडैम के गहरे पानी में समा गया आठवीं का छात्र, डरकर भागे दोस्त, गोताखोरों ने निकाला शव

Sat, 23 Aug 2025 12:34 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की खोज के बाद शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
छात्र सौरभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सा के बामेर गांव में आठवीं का छात्र सौरभ (14) नहाने के दौरान चेकडैम के गहरी पानी में समा गया और उसकी डूबने में से मौत हो गई। यह देखकर दोस्त डरकर भाग निकले और घर आकर भी उन्होंने घटना के बारे में नहीं बताया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन करीब दो घंटे खोजने के बाद छात्र का शव बरामद हुआ है। इस घटना परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


बामेर गांव निवासी धर्मेंद्र का छोटा बेटा सौरभ स्थानीय जूनियर हाई स्कूल में आठवीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सौरभ स्कूल गया था। स्कूल खत्म होने के बाद अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने के लिए खंगरऊ नदी पर बने चेकडैम में रुक गया। चेकडैम करीब दस फीट गहरा है। इन दिनों हो रही बारिश के चलते यहां पानी का बहाव तेज था। नहाने के दौरान चेकडैम के अंदर गहरे पानी में समा गया। यह देख उसके दोस्त डर गए। तीनों दोस्त भागकर घर आ गए। उन लोगों ने घर में भी घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। सौरभ जब काफी देर तक घर नहीं आया तब परिजनों ने तलाश शुरू की। चेकडैम के किनारे उसकी साइकिल और कपड़े मिले। रक्सा थानाध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ के मुताबिक स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की खोज के बाद उसका शव बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें