फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पारिवारिक विवाद के बाद रिटायर्ड रेलकर्मी ने पटरी पर सिर रखकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। प्रेमनगर के पुलिया नंबर नौ निवासी रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी नाथूराम (72) ने मानिकपुर-झांसी रेल लाइन पर ट्रेन की पटरी पर सिर रखकर जान दे दी।



घरवालों के मुताबिक नाथूराम रेलवे वर्कशॉप में टेक्नीशियन पद से 2014 में रिटायर्ड हुए थे। वह शराब पीने के आदी थे। इस वजह से अक्सर घर में विवाद होता था। बृहस्पतिवार रात भी घर में विवाद हुआ। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे नाथूराम घर से निकलकर मानिकपुर-झांसी रेल ट्रैक पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि करीब आधा घंटे तक नाथूराम ने यहां ट्रेन के आने का इंतजार किया। जैसे ही बांदा से झांसी आने वाली मेमू ट्रेन झांसी आउटर पहुंची, झट से नाथूराम ने पटरी पर सिर रख दिया। लोको पायलट जब तक कुछ समझ पाता, एक कोच उनकी गर्दन के ऊपर से गुजर गया। बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लोको पायलट ने ट्रेन रोककर कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी। परिवार के लोग भी रोते-बिखलते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें