फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi weather: मौसम रहेगा साफ, ठंड से मिलेगी राहत, बारिश होने के आसार नहीं

Thu, 05 Feb 2026 07:54 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। दिन में धूप तथा रात में ठंडक का मिजाज जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
झांसी में मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को निकली धूप से ठंड से बेहाल लोगों को कुछ राहत मिली। दिन भर धूप खिली रही। सुबह से शाम तक मौसम सुहावना रहा। आज बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, वहीं न्यूनतम तापमान लगभग 9-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन


सुबह कोहरे के साथ ही हल्के बादल छाए रहे। बारिश की संभावना नजर आ रही थी लेकिन दोपहर तक बादल गायब हो गए। धूप भी चमक उठी। लोगों ने इस गुनगुनी धूप का लुत्फ उठाया। शाम होते ही तापमान थोड़ा गिरा। इस वजह से रात सर्द रही। मौसम विज्ञानी डा. अभिनव ओझा के मुताबिक अब अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। दिन में हल्की धूप तथा रात में ठंडक का मिजाज जारी रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है। मौसम के साफ बना रहने से किसानों ने भी राहत की सांस ली। रबी सीजन में अब बारिश होने से नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें