फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चलेंगे टैंकर, जेसे डिमांड बढ़ेगी संख्या बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर चलाए जाएंगे। आज मंगलवार से टैंकरों की शुरूआत होगी। सबसे पहले मसीहा गंज में टैंकर जाएगा, क्योंकि इस क्षेत्र में सर्वाधिक किल्लत है। इसके बाद बारी- बारी से जरूरत के हिसाब से टैंकर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

गर्मियों में प्रतिवर्ष महानगर में पानी का संकट गहरा जाता है। कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पानी की बहुत किल्लत है। बरसात बहुत कम हुई थी, यही कारण है कि इस बार अप्रैल की शुरुआत से ही टैंकरों का संचालन शुरू हो गया है। टैंकरों का संचालन सबसे पहले मसीहागंज, सराय, दरीगरान, अलीगोल, सिमराहा और तालपुरा में शुरू होगा। यहां प्रतिदिन एक टैंकर दस चक्कर लगाएगा, ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।
जल संस्थान के पास चालीस टैंकर हैं। इस बार पंचायत चुनाव भी है, इसलिए जल संस्थान को चुनाव के दौरान पानी का इंतजाम करना होगा। इसलिए विभागीय टैंकर रिजर्व कर दिए गए हैं। ताकि, चुनाव के दौरान कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

चुनाव में भी लगेंगे पानी के टैंकर
पंचायत चुनाव के दौरान पानी की असुविधा न हो, इसलिए चार टैंकर भोजला मंडी में शुरू होंगे। पुलिस फोर्स के लिए अलग टैंकर रहेंगे। परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए टैंकरों का इंतजाम किया जाएगा। इस तरह जल संस्थान पंद्रह टैंकरों का अतिरिक्त इंतजाम करेगा।
विज्ञापन

पानी या टैंकरों की कोई कमी नहीं है। गर्मियों में किसी तरह लोगों को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। - कुलदीप कुमार, अधिशासी अभियंता , जलसंस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें