फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रदेश में सबसे गर्म रहा झांसी, कल से बदलेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, शाम को चली आंधी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। चटक धूप खिली होने के साथ ही लोगों को लू के थपेड़े भी झेलने पड़े। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।
सुबह से ही लू चलनी शुरू हो गई थी। इसके अलावा, आसमान साफ रहने से तेज धूप खिली हुई थी। सूरज चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता चला गया। ऐसे में सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम होती गई। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बार-बार गला सूखने पर पानी और तरल पदार्थ पीते रहे। कई लोगों के तेज धूप में सिर भी चकरा गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अब पुरवा हवा चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सोमवार से हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में तापमान भी गिर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें