पकड़े गए चार पहिया वाहन को घेरे ग्रामीण
- फोटो : संवाद
पांच घंटे लगा रहा जाम
सूचना पर उपजिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्य और क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। जाम खुलवाने के प्रयास के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस पर मऊरानीपुर और गुरसराय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम और सीओ की काफी समझाने के बाद ग्रामीण माने। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे जाम खुला। सवा पांच घंटे तक लगे रहे जाम की वजह से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। स्कूली बच्चों को भी अपने वाहनों से उतरकर पैदल जाना पड़ा। हालांकि, एंबुलेंस के लिए जरूर जाम लगाए ग्रामीणों ने रास्ता छोड़ा। इस दौरान जाम लगाए लोगों ने जय भीम के नारे भी खूब लगाए।
अलग-अलग जगह से हो चुकी बकरियां चोरी
जाम लगाए ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि ग्राम राजापुर निवासी नरेंद्र घोष की 21 बकरियां चोरी हो चुकी हैं। जबकि, ग्राम पंडवाहा निवासी मोहन लाल की सात दिसंबर को 11 बकरियां चोरी जा चुकी हैं। इसके बावजूद, पुलिस अब तक चोरों को नहीं पकड़ पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि बकरी पालन ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है।
पुलिस पर झपटा ग्रामीण
सड़क पर रखीं कंटीली झाड़ियों को हटाकर पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस पर ग्राम राजापुर निवासी एक मूक-बधित व्यक्ति कंटीली झाड़ियां लेकर पुलिस टीम की ओर झपटा। इस पर पुलिस कर्मियों ने अपने पैर पीछे खींच लिए। वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने उसे समझा-बुझाकर रोका।
आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन करते हुए...