फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: उत्कल एक्सप्रेस 8 तो सचखंड 3.30 घंटे विलंब रही, कोहरे में बिगड़ी ट्रेनों की रफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 09:22 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

गलन भरी सर्दी में ट्रेनों की लेट-लतीफी यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। लंबी दूरी की गाड़ियां सात से आठ घंटे की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
कोहरे के बीच से गुजरती ट्रेन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर दिखा। उत्कल एक्सप्रेस शुक्रवार को 8 घंटे की देरी से आई तो सचखंड एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री घंटाें प्लेटफार्म पर ठिठुरने पर मजबूर रहे।
विज्ञापन



गलन भरी सर्दी में ट्रेनों की लेट-लतीफी यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। लंबी दूरी की गाड़ियां सात से आठ घंटे की देरी से चल रही हैं। दिल्ली से आने वाली वंदेभारत (22470), गतिमान एक्सप्रेस (12050), शताब्दी एक्सप्रेस (12002), पंजाब मेल (12138), मंगला एक्सप्रेस (12618), समता एक्सप्रेस (12808), हीराकुंड एक्सप्रेस (20808), पातालकोट एक्सप्रेस (20424), श्रीधाम एक्सप्रेस (12191) सहित गोवा एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस घंटों देरी से झांसी पहुंचीं।
विज्ञापन



यह गाड़ियां रहीं लेट
उत्कल एक्सप्रेस (18478) 8.03 घंटे
महाकौशल एक्सप्रेस (12190) 2.00 घंटे
सचखंड एक्सप्रेस (12716) 3.13 घंटे
गोंडवाना एक्सप्रेस (12406) 1.03 घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें