फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: रेलवे अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, ओपीडी बंद कराई

Sat, 10 Apr 2021 12:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
हॉस्पिटल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल में एक मरीज की मौत को लेकर शनिवार को परिजनों ने हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने ओपीडी बंद करा दी और रजिस्टर फाड़ दिया। बांदा स्टेशन पर तैनात गैंगमैन राकेश कुमार को दांत दर्द होने पर बांदा रेलवे अस्पताल से झांसी भेजा गया था। शुक्रवार दोपहर तक राकेश को इलाज नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि उनसे एक लाख रुपये की मांग की गई। परिजन रुपयों का बंदोबस्त कर लौटे तो मरीज का कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


रेलवे अस्पताल ने कोरोना होने की जानकारी देते हुए परिजनों को मिलने नहीं दिया। सुबह परिजन फिर आये तो कह दिया गया कि मरीज की मौत हो गई है और मेडिकल में शव भेजा गया है। परिजन मेडिकल कालेज गए तो वहां से शव आने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इसे लेकर परिजनों ने रेलवे अस्पताल में हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में ओपीडी का रजिस्टर फाड़ दिया। रेलवे यूनियन के कर्मचारियों ने भी हंगामा किया। आरपीएफ और जीआरपी ने परिजनों को समझाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें