फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सेल्फी बनी मौत की वजह, नाव का संतुलन बिगड़ने से बीच तालाब में गिरे दो युवक, एक की गई जान

Wed, 08 Jul 2026 09:19 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मृतक युवक अपने मामा के यहां आया था। रिश्ते में लगने वाले भाई के साथ वह तालाब में गया था। जहां बीच तालाब में सेल्फी लेते समय नाव का संतुलन बिगड़ने से दोनों गिर गए और हादसा हो गया।
विज्ञापन
तालाब के पास जुटी भीड़ व अमन की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सकरार इलाके में तालाब में डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई। एक ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि हादसा बीच तालाब में नाव में सेल्फी लेने के दौरान हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


कस्बा रानीपुर के मोहल्ला लाड़गंज निवासी अमन रैकवार पुत्र मनीष रैकवार अपने मामा के गांव मगरपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात में वह अपने रिश्ते में लगने वाले भाई के साथ तालाब पर गया था। दोनों युवक नाव में सवार होकर बीच तालाब में पहुंच गए। यहां सेल्फी लेते समय अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। जिससे नाव पर सवार दोनों युवक गहरे पानी में गिर गये। हालांकि एक युवक ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली। परंतु दूसरा युवक गहरे पानी में समा गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात्रि से सुबह तक गोताखोरों की तलाश के बाद युवक के शव को बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें