फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर पर ट्रक ने खनिज विभाग की बोलोरो में मारी टक्कर

विज्ञापन
ट्रक ने खनिज टीम की बोलेरों कार में मारी टक्कर - फोटो : MOTH
विज्ञापन
मोंठ (झांसी)। थाना पूंछ क्षेत्र में खनिज विभाग के बैरियर के पास मंगलवार को ट्रक ने खनिज विभाग की बोलोरो में टक्कर मार दी। हादसे में आरटीओ के सिपाही और खनिज लिपिक को चोट लगी है। बोलोरो भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने लगा तो उसका पीछा कर पकड़ लिया गया। इसके बाद खनिज विभाग की टीम ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बैरियर के पास मंगलवार को खनिज विभाग की टीम ट्रकों में माइंस का टैग लगा रही थी। दोपहर में दो बजे के करीब गिट्टी लेकर कानपुर जा रहे ट्रक को खनिज विभाग के कर्मचारियों ने टैग लगाने के लिए रोका। इसके बाद चालक ने कहा कि वह फाइल लेकर आ रहा था। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। इस दौरान आगे खड़ी बोलोरो में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद भाग रहे ट्रक का खनिज विभाग की टीम ने पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर ट्रक को रोक लिया। इसके बाद चालक को पकड़कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे में बैरियर पर तैनात आरटीओ विभाग का सिपाही राकेश कुमार और खनिज लिपिक गिरीश वर्मा चोटहिल हो गए। ट्रक की टक्कर से बोलोरो भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की सूचना पुलिस और विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें