फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: करारी में मई तक शुरू हो जाएगा ट्रांसपोर्ट नगर, ई-नीलामी के जरिये सभी 50 दुकानों का हुआ आवंटन

Tue, 03 Mar 2026 09:16 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सबसे ज्यादा 23.77 लाख की बोली 50वें नंबर की दुकान की लगी है। इसके बाद पहले नंबर की दुकान की 22.17 लाख रुपये की बोली लगी है। बाकी दुकानों की बोली 17 से 18 लाख रुपये तक गई है।
विज्ञापन
जेडीए, झांसी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करारी में मई तक ट्रांसपोर्ट नगर शुरू हो जाएगा। झांसी विकास प्राधिकरण ने ई-नीलामी के जरिये सभी 50 दुकानों का आवंटन कर दिया है। इससे जेडीए को 8.65 करोड़ रुपये की आय हुई है। सभी ट्रांसपोर्टरों को तीन महीने में व्यावसायिक गतिविधि शुरू करने के बाद ही दुकानों की रजिस्ट्री की जाएगी।
विज्ञापन


वर्ष 2025 में ही करारी में लगभग 15 एकड़ में ट्रांसपोर्ट नगर का पहला पैच बनकर तैयार हो गया था। यहां सड़क से लेकर बिजली, पानी आदि सुविधाएं जेडीए की ओर से विकसित की गई हैं। 50 दुकानों का भी निर्माण कराया गया है। 16 फरवरी तक दुकानों के ऑनलाइन पंजीकरण झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से खोले गए थे। पंजीकरण कराने वाले ट्रांसपोर्टरों ने ई-नीलामी के जरिये दुकानों की बोली लगाई।


जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि सबसे ज्यादा 23.77 लाख की बोली 50वें नंबर की दुकान की लगी है। इसके बाद पहले नंबर की दुकान की 22.17 लाख रुपये की बोली लगी है। बाकी दुकानों की बोली 17 से 18 लाख रुपये तक गई है। पैसा जमा करने के लिए ट्रांसपोर्टरों को तीन महीने का समय दिया गया है। पैसा जमा होने के बाद ही दुकान की रजिस्ट्री की जाएगी। हालांकि, रजिस्ट्री कराने से पहले यहां पर व्यापारिक गतिविधि शुरू करनी होगी।
विज्ञापन


436 वर्ग फीट की है प्रत्येक दुकान
ट्रांसपोर्ट नगर में प्रत्येक दुकान समान आकार यानी 436 वर्ग फीट की है। ई-नीलामी के लिए इन दुकानों का आधार मूल्य जेडीए प्रशासन ने 16.27 लाख रुपये रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें