दीपावली से पहले घर जाने वाले यात्रियों की ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ऐसे में प्लेटफार्म एक से लेकर अन्य खचाखच भरे दिखाई दिए।
दीपावली को लेकर अपने घर जा रहे लोगों से ट्रेनें इन दिनों ठसाठस फुल हो गई हैं। जनरल बोगियों की तो यह स्थिति है कि पैर रखने तक को जगह नहीं है। मंगलवार को आई बरौनी मेल की बेहद ही खराब स्थिति रही। सीट मिलना तो दूर खड़े होने तक को जद्दोजहद हुई। कई यात्रियों को गेट पर ही खड़े होकर यात्रा करना पड़ी।
विज्ञापन
दीपावली से पहले घर जाने वाले यात्रियों की ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ऐसे में प्लेटफार्म एक से लेकर अन्य खचाखच भरे दिखाई दिए। दोपहर में आई बरौनी मेल में चढ़ने के लिए भीड़ दिखाई दी। यात्रियों ने एक दूसरे को धक्का-मुक्की की। ट्रेन में चढ़ने के लिए बुजुर्ग, महिला और बच्चे परेशान नजर आए। कुछ समय बाद जब ट्रेन रवाना हुई तो भी यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते दिखे। ट्रेन यहां खचाखच भर गई। सीट मिलना तो दूर खड़े होने तक की जगह यहां मिल पाना मुश्किल दिख रहा था। ऐसे में लोगों ने गेट पर खड़े होकर ही यात्रा की।
मंडल रेल प्रबंधक के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों को लेकर ट्रेनों में भीड़ है। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।