फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: महेबा-धमना सड़क पर दर्दनाक हादसा, आमने-सामने भिड़ीं बाइक, बहू को लेने जा रहे बुजुर्ग समेत दो की मौत

Tue, 16 Dec 2025 12:57 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

चिरगांव अंतर्गत महेबा-धमना सड़क पर ध्वानी गांव के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में दोनों चालकों की मौत हो गई। एक बुजुर्ग चालक अपनी बहू को लेने जा रहा था तो वहीं, दूसरे चालक की शादी करीब एक वर्ष पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
मृतक सियाशरण और क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की रात करीब आठ बजे ध्वानी गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत इतनी भयावह थी कि दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें चिरगांव सीएचसी ले जाया गया। हालत हो देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर किया गया। जहां पर दोनों ने दम तोड़ दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान पंकज पुत्र विनोद अहिरवार (25 वर्ष) निवासी इटवा खुर्द और सियाशरण पुत्र मकुंदी केवट (59 वर्ष) निवासी ध्वानी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पंकज अपने गांव इटवा खुर्द की ओर जा रहा था। वह वर्तमान में अपने मामा बादाम के घर इटवा खुर्द में रह रहा था। पंकज की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी, जिससे उसके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

वहीं, दूसरी ओर सियाशरण केवट अपनी बाइक से अपने गांव ध्वानी से महेबा हाइवे की ओर जा रहे थे। बताया गया कि उनकी बहू झांसी से आई हुई थी, जिसे लेने के लिए वह निकले थे। लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। सियाशरण के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और अंधेरे में सामने से टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने एक ओर नवविवाहित युवक का घर उजाड़ दिया तो दूसरी ओर एक परिवार के बुजुर्ग का साया छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें