फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: डंपर ने सीपरी अंडर ब्रिज के हाइट गेज को तोड़ा, आरपीएफ ने की कार्रवाई, करीब डेढ़ लाख का हुआ नुकसान

Tue, 16 Dec 2025 12:11 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

सीपरी बाजार रेलवे अंडर ब्रिज से निकल रहे डंपर ने सोमवार तड़के सुबह हाइट गेज तोड़कर फंस गया। सूचना पर एसएसई हेडक्वाटर व आरपीएफ मौके पर पहुंची व ट्रक जब्त कर चालक के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा में कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुआ हाइट गेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार रेलवे अंडर ब्रिज से निकल रहे डंपर ने सोमवार तड़के सुबह हाइट गेज तोड़कर फंस गया। सूचना पर एसएसई हेडक्वाटर व आरपीएफ मौके पर पहुंची व ट्रक जब्त कर चालक के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा में कार्रवाई कर दी है। अफसरों ने बताया कि हाइट गेज तोड़ने से रेलवे का करीब डेढ़ लाख का का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी बिरजेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे सीपरी बाजार अंडर ब्रिज से निकल रहा रहा था। इस बीच डंपर हाइट गेज में फंस गया। डंपर चालक ने हाइट गेज तोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन वह हाइट गेज में फंस गया। मामले की सूचना पर एसएसई व आरपीएफ स्टॉफ मौके पर पहुंचा और हाइट गेज में फंसे डंपर को बाहर निकालकर जब्त कर लिया। चालक गोलू खान पुत्र जफर निवासी बिजौली थाना प्रेमनगर ने बताया कि वह ओवर ब्रिज से निकल रहा था, तभी अचानक हाइट गेज में फंस गया। अफसरों ने मौके पर क्षति का आंकलन किया तो 145000 रुपये पाई गई। आरपीएफ ने डंपर चालक के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा में कार्रवाई कर दी है। रात होने के कारण यातायात प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन



हाइट गेज टूटने के बाद का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें