फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ओडिशा से गांजा लेकर आए तीन तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई के दौरान पुलिस ने धर दबोचा

Fri, 05 Sep 2025 11:06 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ओडिशा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले तीन गांजा तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से 12 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले तीन गांजा तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से 12 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की कीमत बाजार में 10 लाख रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन


नवाबाद थाने के उपनिरीक्षक संतप्रकाश त्रिपाठी ने बताया तीन सितंबर की रात को गश्त के दौरान उन्हें एएनटीएफ प्रभारी चंदन पांडेय ने सूचना दी कि तीन गांजा तस्कर भगवंतपुरा से कानपुर चुंगी के बीच गांजे की खेप की डिलीवरी दी जानी है। करिया नामक व्यक्ति को यह खेप सौंपी जानी है। इस सूचना पर मेडिकल चौकी प्रभारी अनुज कुमार के साथ चेकिंग की। इस दौरान दो व्यक्ति बाइक से आए। इसी बीच एक कार सवार उनके पास पहुंचा। डिलीवरी देने से पहले ही पुलिस ने कार सवार सहित तीनों युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से मिले बैग में 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम रविदास मोहल्ला सकरार निवासी, सुरेंद्र अहिरवार और सकरार के मनीष अहिरवार और कार सवार अभिषेक अहिरवार निवासी नवाबाद बताए।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मुकेश कारिया उनसे रायपुर (छत्तीसगढ़ ) और ओडिशा से गांजा मंगवाता है। इसकी एवज में एक चक्कर के पांच-पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति देता है। इसी लालच में वह गांजा लाकर उसे देते हैं। आरोपियों ने बताया कि अभिषेक, मुकेश कारिया का भतीजा है। वह ही कार से गांजे की डिलीवरी लेने पहुंचा था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गांजा तस्करी गिरोह के अन्य गुर्गों की तलाश की जा रही है। वह बसों और ट्रेनों से तस्करी करके गांजा लाकर यहां सप्लाई करते हैं। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबाद में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें