फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: करंट से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा

Wed, 08 Oct 2025 10:54 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

करंट की चपेट में आने से एक साथ परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में सन्नाटा पसर गया है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक प्रवीण, उसकी मां रंजना और नानी विमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना प्रेमनगर इलाके में करंट की चपेट में आने मां और बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, मौत के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह प्रेम नगर के आजादपुर नहर के पास रहने वाले दयाशंकर साहू की छत पर 11000 केवी लाइन का करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से उसका बेटा प्रवीण (25), पत्नी रंजना (45) एवं सास विमला (75) गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों का कहना है बुधवार सुबह यह सभी लोग छत पर थे। इस दौरान घर के ऊपर से निकले 11000 केवी की लाइन का करंट छत पर फैल गया। 
तीनों उस समय छत पर थे। इनके झुलस जाने से वहां चीख प गई। तुरंत तीनों को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। निरीक्षक रवि श्रीवास्तव के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रवीण छत के छज्जे से सरिया ले रहा था, इसी दौरान वह हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। बचाने के लिये मां और उसकी नानी दौड़ी तो यह भी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गये। इन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां तीनों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएसमूर्ति सुनिये...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें